Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2011

jaigurudev news-25-8-2011

जयगुरूदेव समाचार मथुरा 25 अगस्त 2011.        कहा गया है किः- क्या होगा कौन से पल में कोई जाने न।        आसमान के ऊपर देवताओं की पार्लियामैंट में इस मृत्युलोक की चर्चायें हो रही हैं। रास्ता इस मनुष्य शरीर में दोनों आंखों के ऊपर से गया है। नारद जी इसी रास्ते से रोज ऊपर जाकर ब्रह्म, विष्णु, महादेव आदि देवताओं से मिलते थे। आज भी बाबा जयगुरूदेव जी महाराज के प्रेमी जो साधना में ऊपर के लोकों  स्वर्ग, बैकुण्ठ, ईश्वरधाम आदि का सफर करते हैं कहते हैं कि कुदरत अब  लोगों को सजा देना चाहती है। धरती पर पाप, हत्या, अत्याचार अपनी सीमायें पार कर गया है। लेकिन महात्माओं से हरी झण्डी नहीं मिल रही है इसलिए वे मजबूर हैं। जिस समय उनका इशारा होगा उसी क्षण रात को कुछ और सुबह कुछ नजारा होगा।        दिल्ली के सावन आश्रम के संत कृपालसिंह जी महाराज के एक साधक ने अपनी रचना में सुनाया किः- थे चरचे आसमानों में, जमीं वालों का क्या होगा ? सदा आई खुदा खुद जाएगा, खुद रहनुमा होगा। तो पूछा कैसे जाएगा, खुदा बन्दों की बस्ती में ? जवाब आया कि, बन्दों के लिए बन्दा बना होगा। तो पूछा कैसे पहचानेंगे बन्दे, त